Argentina vs England: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। मैच के आखिरी सात मिनट में Argentina ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को तोड़ दिया। अब रविवार को न्यू जर्सी में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से खिताबी मुकाबले में होगा।

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 : 21 साल के यूट्यूबर स्पीड का ‘Champions’ बना FIFA World Cup 2026 का अनऑफिशियल एंथम, 35M व्यूज से मचाया धमाल
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। शुरुआती मिनटों में लगातार फाउल के कारण खेल कई बार रुका। तीसरे मिनट में एंजो फर्नांडेज के फाउल के बाद खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
England ने पूरे पहले हाफ में लियोनेल मेसी पर कड़ी निगरानी रखी, जिससे उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। अर्जेंटीना के मार्टिनेज और इंग्लैंड के इलियट एंडरसन को येलो कार्ड भी दिखाया गया। पहले 45 मिनट तक दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी और स्कोर 0-0 रहा।

ये भी पढ़ें:- Bhopal SBI ATM Theft: भोपाल ATM ठगी का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, इंजीनियरिंग छात्र ने सिखाया था ATM तोड़ने का तरीका
एंथनी गॉर्डन ने इंग्लैंड को दिलाई बढ़त
दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने आक्रामक शुरुआत की। 55वें मिनट में मोर्गन रोजर्स के शानदार पास पर एंथनी गॉर्डन ने बेहतरीन फिनिशिंग करते हुए गोल दाग दिया। इस गोल के साथ इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली।
इसके बाद अर्जेंटीना पर दबाव बढ़ गया और मैच के अंतिम मिनटों तक ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें:- High Alcohol Oral Drugs: 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी
7 मिनट में पलटा पूरा मैच
85वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अपना अनुभव और क्लास दिखाया। उन्होंने शानदार पास देकर एंजो फर्नांडेज को मौका बनाया, जिसे फर्नांडेज ने शानदार शॉट के साथ गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ स्कोर 1-1 हो गया।
इंजरी टाइम में मेसी ने एक बार फिर कमाल किया। उनके सटीक पास पर लाउतारो मार्टिनेज ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। महज सात मिनट के भीतर अर्जेंटीना ने 0-1 से पिछड़ने के बाद 2-1 की बढ़त बना ली और मैच अपने नाम कर लिया।

मेसी भावुक हुए, अब स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत
फाइनल सीटी बजते ही लियोनेल मेसी मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया।
39 वर्षीय मेसी अब लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। रविवार को न्यू जर्सी में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। Argentina vs England