Haiwaan First Look:- कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को हंसाने वाले अक्षय कुमार अब अपने नए और खौफनाक अवतार से लोगों को डराने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘हैवान’ (Haiwaan) का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 17 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। मेकर्स ने दोनों कलाकारों के इंटेंस कैरेक्टर पोस्टर जारी करने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- Sonam Wangchuk Hunger Strike: 19वें दिन भी जारी अनशन, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- ‘जिंदगी बहुत कीमती है’
मेकर्स ने शेयर किए इंटेंस कैरेक्टर पोस्टर
निर्देशक प्रियदर्शन की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का अब तक का सबसे अलग अंदाज देखने को मिलेगा। जारी किए गए पोस्टर्स में दोनों कलाकार बेहद गंभीर और रहस्यमयी लुक में नजर आ रहे हैं, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:- High Alcohol Oral Drugs: 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी
‘बहुत हंसा लिया, अब हैवानियत शुरू’
पोस्टर रिलीज से पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा किया था, जिस पर लिखा था—
“बहुत हंसा लिया… अब कल से हैवानियत शुरू।”
इस पोस्ट ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी थी। अब दोनों लीड एक्टर्स के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फिल्म का सस्पेंस और भी गहरा हो गया है।
कब रिलीज होगी ‘हैवान’?
मेकर्स के मुताबिक, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक्शन और साइकोलॉजिकल थ्रिलर का दमदार मिश्रण होगी, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लंबे समय बाद दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी।Haiwaan First Look