FIFA World Cup 2026 कई मायनों में इतिहास रचने जा रहा है। इस बार विश्व कप जीतने वाली टीम को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ एक नया और खास सम्मान भी मिलेगा। पहली बार फीफा विश्व विजेता खिलाड़ियों को चैंपियनशिप रिंग (Championship Ring) देगा।

फीफा के अनुसार, इस विशेष रिंग के एक तरफ FIFA World Cup Trophy की आकृति होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम के अनुरूप खास डिजाइन तैयार किया जाएगा। हर रिंग पूरी तरह कस्टमाइज होगी और उस पर संबंधित खिलाड़ी का अलग नंबर भी अंकित रहेगा। इसके साथ खिलाड़ियों को आधिकारिक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
फाइनल के बाद कप्तान और कोच को मिलेगी पहली रिंग
फीफा की योजना के मुताबिक, फाइनल मुकाबला समाप्त होने के तुरंत बाद विजेता टीम के कप्तान और हेड कोच को प्रतीकात्मक रूप से चैंपियनशिप रिंग सौंपी जाएगी। इसके बाद पूरी चैंपियन टीम के लिए कुल 30 कस्टमाइज्ड रिंग तैयार की जाएंगी, जिन्हें खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को आधिकारिक रूप से वितरित किया जाएगा।

अमेरिकी खेलों से प्रेरित है नई परंपरा
फीफा ने बताया कि चैंपियनशिप रिंग की यह नई परंपरा अमेरिका के प्रमुख खेलों में दी जाने वाली मशहूर Championship Rings से प्रेरित है। इसका उद्देश्य विश्व विजेता खिलाड़ियों को एक ऐसी यादगार निशानी देना है, जिसे वे जीवनभर अपने साथ संजोकर रख सकें।
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा महामुकाबला
FIFA World Cup 2026 का फाइनल मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन के बीच खेला जाएगा। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि स्पेन 16 साल बाद फिर से फुटबॉल का विश्व चैंपियन बनने की कोशिश करेगा। फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब इस ऐतिहासिक मुकाबले और नई चैंपियनशिप रिंग पर टिकी हैं। FIFA World Cup 2026