Datia Election Result 2026: दतिया उपचुनाव रिजल्ट, दूसरे राउंड में BJP के आशुतोष तिवारी 965 वोट से आगे

Datia Election Result 2026: दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में भाजपा के आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं।

दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 8253 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 7288 वोट और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 3650 वोट मिले हैं। इस राउंड के बाद आशुतोष तिवारी 965 वोट से आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड में भी BJP को बढ़त

इससे पहले पहले राउंड के रुझान में भाजपा को 4441 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 3532 वोट और आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले थे। पहले राउंड में भाजपा की बढ़त 909 वोट थी।

इसके बाद दूसरे राउंड में भी भाजपा ने बढ़त बनाए रखी। एक अपडेट में आशुतोष तिवारी करीब 1100 वोट से आगे बताए गए थे, जबकि दूसरे राउंड के ताजा आंकड़ों में उनकी बढ़त 965 वोट है।

15 राउंड में पूरी होगी मतगणना

दतिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती 15 राउंड में पूरी होगी। मतगणना के लिए टेबलों की व्यवस्था की गई है। हर टेबल पर एक सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दतिया में हो रही है। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

2.20 लाख से ज्यादा मतदाता, 1.57 लाख ने डाला वोट

दतिया विधानसभा सीट पर कुल 2,20,410 मतदाता थे। 30 जुलाई को हुए मतदान में 1,57,473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था। इस उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अभी रुझान, नतीजे का इंतजार

फिलहाल मतगणना जारी है और सामने आए आंकड़े शुरुआती रुझान हैं। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। इसलिए अंतिम परिणाम घोषित होने तक किसी भी प्रत्याशी की जीत तय नहीं मानी जा सकती। Datia Election Result 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *