Hindi News / भारत / भोपाल

BRICS Cultural Summit 2026: भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक BRICS सम्मेलन, देश-विदेश के कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति, विदेशी मेहमानों के लिए सज रहा शहर

Article Top Ad

BRICS Cultural Summit 2026: भोपाल। राजधानी भोपाल में BRICS Cultural Summit 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सम्मेलन की शुरुआत 5 अगस्त से होगी और यह 8 अगस्त तक चलेगा। आयोजन में कई देशों के संस्कृति मंत्री और विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेहमानों के स्वागत के लिए शहर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की तर्ज पर सजाया जा रहा है।

वीआईपी रोड, भोज सेतु, एयरपोर्ट रोड और मिंटो हॉल जाने वाले रास्तों पर रंगरोगन का काम चल रहा है। डिवाइडरों को भी नया रूप दिया जा रहा है। भोज सेतु के दोनों ओर मध्य प्रदेश की संस्कृति और धार्मिक पहचान को दिखाने वाली पेंटिंग बनाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:-  Datia Election Result 2026: दतिया उपचुनाव रिजल्ट, दूसरे राउंड में BJP के आशुतोष तिवारी 965 वोट से आगे

भोज सेतु पर दिखेगी MP की संस्कृति

सम्मेलन के लिए भोज सेतु को खास तरीके से सजाया जा रहा है। पुल के दोनों ओर बनाई जा रही पेंटिंग में मध्य प्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

इसके अलावा एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, वीआईपी रोड, भोज सेतु, पॉलीटेक्निक चौराहा और मिंटो हॉल तक डिवाइडरों पर भी रंग किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य विदेशी मेहमानों को भोपाल की अलग पहचान से रूबरू कराना है।

ये भी पढ़ें:- Gen Z Voters 2029: 38 करोड़ Gen-Z वोटर तय करेंगे 2029 का चुनावी गणित? युवाओं को साधने में जुटे राजनीतिक दल

5 से 8 अगस्त तक होगा आयोजन

BRICS Cultural Summit 2026 का आयोजन 5 अगस्त से 8 अगस्त तक होगा। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना और समरसता पर आधारित है। सम्मेलन में ब्राजील, इथियोपिया, इंडोनेशिया, UAE, दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड और बेलारूस समेत कई देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:-  LPG Price Update: MP में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹194 तक सस्ता, भोपाल में ₹2743; खाने के रेट घटने की उम्मीद

विदेशी प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

आयोजन में अलग-अलग देशों के संस्कृति मंत्रालयों से जुड़े मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। इसके लिए विदेशी मेहमानों के स्वागत और उनकी आवाजाही को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। सम्मेलन के जरिए अलग-अलग देशों की संस्कृति, कला और परंपराओं को एक मंच पर लाने की तैयारी है।

विदेशी कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

BRICS Cultural Summit के दौरान विदेशी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। अलग-अलग देशों के कलाकार अपने लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक कला का प्रदर्शन करेंगे। इजिप्ट की नेशनल फोक ट्रूप, इंडोनेशिया के कलाकारों का गायन और नृत्य कार्यक्रम, रूस के कलाकारों का फोक इंस्ट्रूमेंट ऑर्केस्ट्रा और लोक संगीत प्रस्तुति शामिल होगी।

दक्षिण अफ्रीका का जमाली ग्रुप और ब्राजील के कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। ब्राजील की टीम की ओर से संगीत के साथ मार्शल आर्ट और एक्रोबेटिक्स जैसी प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हो रहा भोपाल

BRICS सम्मेलन के चलते भोपाल के प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थल के आसपास सफाई, रंगरोगन और सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को भोपाल की आधुनिकता के साथ-साथ मध्य प्रदेश की संस्कृति की भी झलक देखने को मिले।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad