Hindi News / politics

Datia Election Result 2026:- भाजपा का आतंक था जनता ने कांग्रेस को वोट दिया- बोले उमंग सिंघार

Datia Election Result 2026:- भाजपा का आतंक था जनता ने कांग्रेस को वोट दिया- बोले उमंग सिंघार
Article Top Ad

Datia Election Result 2026:- दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दतिया में भाजपा का आतंक चल रहा था और व्यापारी, किसान व महिलाएं परेशान थीं। दलित और आदिवासियों की जमीन छीने जाने का भी आरोप उन्होंने लगाया।

उमंग सिंघार ने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों के चलते दतिया की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।

ये भी पढ़ें:- Datia Election Result 2026: दतिया उपचुनाव रिजल्ट, दूसरे राउंड में BJP के आशुतोष तिवारी 965 वोट से आगे

जाने क्या बोले उमंग सिंघार?

राजेंद्र भारती के निष्कासन पर भी बोले सिंघार

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के कांग्रेस से निष्कासन को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि स्थानीय कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की शिकायत के आधार पर पार्टी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह निर्णय सर्वमान्य है।

ये भी पढ़ें:- BRICS Cultural Summit 2026: भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक BRICS सम्मेलन, देश-विदेश के कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति, विदेशी मेहमानों के लिए सज रहा शहर

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad