Datia Bypoll Result 2026 : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह ने BJP के आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया

Datia Bypoll Result 2026: दतिया। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में रहा। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया। बता दें कि शुरुआत में बीजेपी आगे थी, लेकिन बाद के राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बना ली। आखिरी दो राउंड में बीजेपी ने अंतर कम जरूर किया, लेकिन जीत कांग्रेस की हुई।

ये भी पढ़ें:-Datia Election Result 2026:- भाजपा का आतंक था जनता ने कांग्रेस को वोट दिया- बोले उमंग सिंघार

नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी कांग्रेस आगे

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर भी बीजेपी पीछे रही। यहां कांग्रेस को 291 वोट मिले, जबकि बीजेपी को 264 वोट मिले। यानी कांग्रेस को इस बूथ पर 27 वोट की बढ़त मिली।

ये भी पढ़ें:- Datia Election Result 2026: दतिया उपचुनाव रिजल्ट, दूसरे राउंड में BJP के आशुतोष तिवारी 965 वोट से आगे

राजेंद्र भारती की सजा के बाद खाली हुई थी सीट

दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। इसी वजह से यहां उपचुनाव कराया गया। इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था।

ये भी पढ़ें:-

हार के बाद आशुतोष तिवारी ने क्या कहा?

हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान जो भी परिस्थितियां बनीं, पार्टी उनकी समीक्षा करेगी। उन्होंने चुनाव में अंदरूनी विरोध की ओर भी इशारा किया। तिवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान जो बातें सामने आई हैं, उन्हें वे पार्टी के बड़े नेताओं के सामने रखेंगे।

जीत पर जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय

दतिया में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे की जीत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद खुशी जताई और कई जगह जश्न मनाया।

खंडवा में BJP के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

दतिया में जीत के बाद खंडवा के पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगोट में भी कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। यहां 20 से 25 बीजेपी कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण उत्तमपाल सिंह पुरनी ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस ने इसे पार्टी के लिए बढ़ते समर्थन के तौर पर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *