Hindi News / मनोरंजन

‘छावा’ पर ए आर रहमान का बड़ा बयान – “यह एक बांटने वाली फिल्म है”

AR Rahman's big statement on 'Chhava'
AR Rahman’s big statement on ‘Chhava’
Article Top Ad

फिल्म ‘छावा’ साल 2025 में विक्की कौशल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है। यह फिल्म एक ऐतिहासिक फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के किरदारों के दिखने के तरीके को लेकर कई सारे विवाद छिड़े । इस फिल्म से उठे विवादों में महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर हिंसा तक की खबरें सामने आई थीं। अब करीब एक साल बाद फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात साफ रखी है।

AR Rahman's big statement on 'Chava' - "It's a divisive film"
AR Rahman’s big statement on ‘Chava’ – “It’s a divisive film”

महाराष्ट्र में छिड़े विवाद

महाराष्ट्र के नागपुर और आसपास के इलाकों में फिल्म रिलीज होने के बाद काफी तनाव की स्थिति बन गई थी। कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुईं , इस पूरे विवाद के दौरान कई लोग घायल हुए थे और कई लोगों के घर ओर धार्मिक चीजों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। इसके साथ ही दो अलग अलग समुदायों में विवाद ने बहुत बड़ा रुक अपना लिया था। उस समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि लोगों का गुस्सा फिल्म में औरंगजेब के चित्रण को लेकर था। अब ए आर रहमान के बयान के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है।

“छावा बांटने वाली फिल्म है” – ए आर रहमान

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में ए आर रहमान ने कहा,
“हां, ‘छावा’ एक बांटने वाली फिल्म है। इसने लोगों की भावनाओं को अलग-अलग दिशा में मोड़ा है। लेकिन इसका मकसद बहादुरी दिखाना था। फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत अच्छा है। लोग समझदार होते हैं और सच व गलत में फर्क कर सकते हैं। मुझे इस फिल्म का म्यूजिक देने पर गर्व है, क्योंकि यह मराठा समाज की भावना को दिखाती है। कुछ फिल्में गलत इरादे से बनती हैं, और मैं उनसे दूर रहना चाहता हूं।”

बॉलीवुड के काम पर भी बोले रहमान

ए आर रहमान ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में पिछले 8 सालों से ज्यादा काम नहीं मिला है। उन्होंने इसके पीछे इंडस्ट्री की राजनीति को जिम्मेदार बताया है। आपको बता दें कि ए आर रहमान का जन्म 1967 में मद्रास में दिलीप कुमार राजगोपाला नाम से हुआ था। बाद में 1989 में उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad