Hindu youth brutally murdered in Bangladesh,

बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, पेट्रोल पंप पर गाड़ी से कुचला

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर गाड़ी से कुचलकर मारा गया

Hindu youth brutally murdered in Bangladesh,
Hindu youth brutally murdered in Bangladesh,

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरोध में हो रही हिंसा का एक और मामला सामने आया है। राजबाड़ी जिले में स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 30 वर्षीय रिपन साहा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई।

यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे गोलंदा मोड़ पर स्थित करीम फिलिंग स्टेशन पर हुई। बताया जा रहा है कि एक काली एसयूवी ने करीब 5000 टका का पेट्रोल भरवाया और बिना पैसे दिए भागने लगी। तभी रिपन साहा ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने जानबूझकर गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच करके गाड़ी जब्त कर ली है और मालिक अबुल हाशेम तथा चालक कमाल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के द्वारा पता चला है कि, अबुल हाशेम पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) से जुड़ा रह चुका है। इस घटना को बांग्लादेश में हिंदुओं के विरोध में होने वाली बढ़ती हिंसा की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

बांग्लादेश में फरवरी में चुनाव होने वाले हैंहैं और इससे पहले अल्पसंख्यक समुदाय पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

पढ़ें देखें प्रोफाइल