BAT-BMS App Ban:- देशभर के लाखों ई-रिक्शा चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने उन चीनी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) ऐप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जिनका कथित तौर पर दुरुपयोग कर चलते हुए ई-रिक्शा को ब्लूटूथ के जरिए बंद किया जा रहा था। सरकार ने BAT-BMS, Smart BMS, Lossigy और Epoch Li-Ion जैसे ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी देखें:- https://youtube.com/shorts/bJ8nN7zcwzg?si=dit_TIaAxGSX9xfM

क्यों लिया गया यह फैसला?
पिछले कुछ समय से कई राज्यों, खासकर दिल्ली और हरियाणा, से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शरारती तत्व इन BMS ऐप्स का गलत इस्तेमाल कर ई-रिक्शा चालकों को परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि ब्लूटूथ कनेक्शन के जरिए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम तक पहुंच बनाकर चलते हुए ई-रिक्शा को लॉक या बंद कर दिया जाता था।
हरियाणा के हांसी में ऐसे कई मामले सामने आए, जहां करीब 30 ई-रिक्शा लॉक किए जाने की शिकायत मिली। इससे चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में पंडाल के नीचे दो शव मिलने से सनसनी, श्रद्धालुओं में दहशत
क्या है BAT-BMS App ?
BAT-BMS एक रियल-टाइम बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (Battery Management System) ऐप है, जिसे Shenzhen Grenergy Technology ने विकसित किया है।
इस ऐप की मदद से उपयोगकर्ता:
- बैटरी का चार्ज स्तर देख सकते हैं।
- बैटरी का वोल्टेज और तापमान मॉनिटर कर सकते हैं।
- बैटरी की हेल्थ और अन्य तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- ब्लूटूथ के जरिए BMS से कनेक्ट होकर सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं।
यह ऐप सामान्य रूप से बैटरी की निगरानी और तकनीकी प्रबंधन के लिए बनाया गया था, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल की शिकायतें सामने आईं।

ये भी पढ़ें:- Kaushambi LPG Tanker Blast: कौशांबी हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV, गैस रिसाव के बाद आग का भयानक तांडव
कैसे किया जा रहा था दुरुपयोग?
जानकारी के मुताबिक, जिन ई-रिक्शा में ब्लूटूथ आधारित BMS लगा होता है, वे लगभग 10 से 15 मीटर की दूरी से मोबाइल ऐप के जरिए कनेक्ट किए जा सकते हैं।
कुछ शरारती लोग इसी सुविधा का फायदा उठाकर:
- बैटरी से कनेक्ट हो जाते थे।
- सिस्टम की सेटिंग्स में बदलाव कर देते थे।
- चलते हुए ई-रिक्शा को बंद या लॉक कर देते थे।
हालांकि जिन ई-रिक्शा में ब्लूटूथ आधारित डिजिटल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है, उन पर इस तरह का कोई असर नहीं पड़ता।
ई-रिक्शा चालकों को मिली बड़ी राहत
सरकार की इस कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से ऐसे ऐप्स के दुरुपयोग के कारण कई ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐप स्टोर से इन ऐप्स को हटाने के फैसले से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है। BAT-BMS App Ban