Hindi News / भारत / भोपाल

MP Congress:- मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, 40 से ज्यादा विभाग और प्रकोष्ठ भंग

Article Top Ad

भोपाल। दिल्ली में हुई कांग्रेस की हाई लेवल बैठक के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के आदेश पर कांग्रेस के विभिन्न विभाग, प्रकोष्ठ और कई स्तर की इकाइयों को भंग कर दिया गया है।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस और NSUI पहले की तरह अपना काम करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें:- Outsourced Staff Salary Protest: 2 महीने से नहीं मिली सैलरी, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

वहीं, कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग, SC कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, मीडिया विभाग समेत 40 से अधिक विभागों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर पुनर्गठन की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Datia Bypoll Result 2026 : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह ने BJP के आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया

इन समितियों को रखा गया यथावत

संगठन में बदलाव के बावजूद उमंग सिंघार की आदिवासी मामलों की समिति और प्रियव्रत सिंह की युवा मामलों की समिति को यथावत रखा गया है। दोनों समितियां पहले की तरह काम करती रहेंगी।

कांग्रेस में बड़े पुनर्गठन के संकेत

दिल्ली में हुई बैठक के बाद लिए गए इस फैसले को मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब भंग किए गए विभागों और प्रकोष्ठों की जगह नए सिरे से जिम्मेदारियां तय किए जाने की संभावना है।

आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों और जिम्मेदारियों को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad