MP SI Recruitment 2026: SI के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से आवेदन शुरू

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 507 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 23 सितंबर 2026 तक चलेगी।

ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में Analog Paneer पर रोक, CM मोहन यादव ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

28 अक्टूबर से होगी ऑनलाइन परीक्षा

SI भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। भर्ती के तहत जिला पुलिस बल में 312 सब-इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञापन में देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- Fake OSD Case: फर्जी OSD बनकर अधिकारियों को भेजे पत्र? अनुसूचित जाति आयोग के नाम पर उठे गंभीर सवाल

गलत जानकारी देने पर रद्द होगी उम्मीदवारी

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन में गलत या भ्रामक जानकारी दिए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

MP SI Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 23 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा शुरू: 28 अक्टूबर 2026
  • कुल SI पद: 507
  • जिला पुलिस बल के पद: 312
  • भर्ती बोर्ड: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *