भोपाल। MP Honey Trap Part 2 मध्यप्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप मामले से जुड़ी एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। श्वेता रेशू के चालान में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद श्वेता जैन ने कथित तौर पर नई गैंग तैयार की और स्पाई कैमरों की मदद से आपत्तिजनक फुटेज बनाने का काम किया।
ये भी पढ़ें:- MP SI Recruitment 2026: SI के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से आवेदन शुरू
स्पाई कैमरों से बनाई जाती थीं रिकॉर्डिंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य स्पाई कैमरों का इस्तेमाल कर लोगों की निजी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग करते थे। इसके बाद इन रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल कथित तौर पर लोगों को फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने के लिए किया जाता था।
ये भी पढ़ें:- Fake OSD Case: फर्जी OSD बनकर अधिकारियों को भेजे पत्र? अनुसूचित जाति आयोग के नाम पर उठे गंभीर सवाल
16 डिवाइस में मिला बड़ा डेटा
जांच के दौरान पुलिस को 16 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से करीब 5 लाख फोटो और लगभग 500 घंटे की वीडियो स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन डिवाइस में मौजूद डेटा की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में कौन-कौन लोग शामिल हैं और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया।
चालान में सामने आए इन तथ्यों के बाद मध्यप्रदेश के पुराने हनी ट्रैप मामले से जुड़े घटनाक्रम ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। पुलिस जांच में सामने आए डिजिटल सबूत मामले की आगे की कार्रवाई में अहम माने जा रहे हैं।
