MP Janmashtami 2026। भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मध्य प्रदेश में इस बार बड़े स्तर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार के निर्देशों के मुताबिक 4 सितंबर 2026 को प्रदेशभर में जन्माष्टमी भव्य स्तर पर मनाई जाएगी। इस दौरान प्रदेश के करीब 81 प्रमुख श्रीकृष्ण मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष आयोजन होंगे।

ये भी पढ़ें:- MP SI Recruitment 2026: SI के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से आवेदन शुरू
मुख्यमंत्री निवास में होगा विशेष आयोजन
जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 1000 से ज्यादा बच्चों को बाल श्रीकृष्ण के स्वरूप में तैयार कर उनके परिजनों के साथ आमंत्रित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निवास में भक्ति गायन, लोकनृत्य और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- Fake OSD Case: फर्जी OSD बनकर अधिकारियों को भेजे पत्र? अनुसूचित जाति आयोग के नाम पर उठे गंभीर सवाल
स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के स्कूलों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें मटकी फोड़ और बांसुरी प्रतियोगिता, जीवंत झांकी निर्माण और श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों पर भाषण प्रतियोगिता शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में Analog Paneer पर रोक, CM मोहन यादव ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
कृष्ण मंदिरों में विशेष साज-सज्जा
प्रदेशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की जाएंगी। मंदिरों में विशेष साज-सज्जा, भजन-कीर्तन, झांकियों और सामूहिक आरती जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सरकार के निर्देशों के अनुसार, जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
