WhatsApp Bill Payments यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भारत में बिजली, गैस, पानी, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन समेत कई तरह के बिल सीधे WhatsApp के जरिए भरे जा सकेंगे। Meta ने भारत में नया Bill Payments फीचर लॉन्च किया है। यह सुविधा Bharat Connect (BBPS) नेटवर्क के जरिए काम करेगी।
ये भी पढ़ें:- UPI Re-KYC 2026:- 15 सितंबर तक करा लें UPI Re-KYC, वरना दुकानदारों की पेमेंट सुविधा हो सकती है प्रभावित

22,722 बिलर्स और 30 कैटेगरी का सपोर्ट
Meta के मुताबिक WhatsApp के Bill Payments फीचर के जरिए यूजर्स को 22,722 बिलर्स और 30 कैटेगरी तक पहुंच मिलेगी। इसमें बिजली, गैस, पानी और FASTag के अलावा इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन रिपेमेंट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- Apple Foldable iPhone: Samsung के Foldable फोन का राज होगा खत्म? Apple ला रहा पहला Foldable iPhone, जानें संभावित फीचर्स

₹ आइकन से ऐसे भरें बिल
WhatsApp पर बिल पेमेंट करने के लिए यूजर्स को ऐप की होम स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले ₹ आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद बिल की कैटेगरी और बिलर चुनना होगा।
इसके बाद अपना कंज्यूमर नंबर या संबंधित अकाउंट डिटेल दर्ज करके बिल की जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकेगी। बिल की राशि चेक करने के बाद UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जा सकता है।
WhatsApp पर बिल पेमेंट के स्टेप्स
- WhatsApp खोलें और ऊपर दिए ₹ आइकन पर टैप करें।
- बिल की कैटेगरी और बिलर चुनें।
- अपना अकाउंट या कंज्यूमर डिटेल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई गई बिल राशि चेक करें।
- UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें।
- पेमेंट कन्फर्म करें।
ये भी पढ़ें:- Ahuti Mk-II Drone: 498 KM/H की रफ्तार! भारत का सबसे तेज मल्टीरोटर ड्रोन, दुश्मन के ड्रोन से निपटने के लिए तैयार Ahuti Mk-II
ये भी पढ़ें:- MP Honey Trap Part 2: श्वेता रेशू के चालान में बड़ा खुलासा, जेल से छूटते ही बनाई नई गैंग
अगली बार बिल ढूंढने में भी आसानी
WhatsApp के मुताबिक, पहले भुगतान किए गए बिलर्स को Payments Home पर आसानी से देखा जा सकेगा। यूजर्स एक ही बिलर के तहत घर, ऑफिस या परिवार के अलग-अलग अकाउंट भी मैनेज कर सकेंगे। इससे बार-बार बिलर की जानकारी खोजने की जरूरत कम होगी।
ये भी पढ़ें:- Ahuti Mk-II Drone: 498 KM/H की रफ्तार! भारत का सबसे तेज मल्टीरोटर ड्रोन, दुश्मन के ड्रोन से निपटने के लिए तैयार Ahuti Mk-II
धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा फीचर
WhatsApp का Bill Payments फीचर फिलहाल भारत में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है। Meta के अनुसार यह सुविधा आने वाले हफ्तों में Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। इसलिए अगर आपके WhatsApp में अभी Bill Payments का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो संभव है कि यह सुविधा आपके अकाउंट तक अभी रोलआउट नहीं हुई हो।
