Guna News:गुना में पिता को खुश करने नाबालिग बना फर्जी शिक्षा अधिकारी, स्कूल का किया निरीक्षण; CCTV से खुला राज

Guna News। मध्य प्रदेश के गुना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल का एक नाबालिग अपने पिता को खुश करने के लिए फर्जी शिक्षा अधिकारी बन गया। उसने बाकायदा फर्जी आई-कार्ड बनवाया और एक निजी स्कूल में पहुंचकर अधिकारी की तरह निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़ें:- Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमत में 13% उछाल, सऊदी अरब का उत्पादन 36 साल के निचले स्तर पर

इतना ही नहीं, नाबालिग अपने पिता को भी साथ लेकर स्कूल पहुंचा, ताकि उन्हें विश्वास दिला सके कि उसकी शिक्षा विभाग में नौकरी लग गई है। हालांकि स्कूल प्रबंधन को उसके व्यवहार पर शक हुआ और मामले की शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग से की गई।

फर्जी आई-कार्ड लेकर स्कूल पहुंचा

मामला 31 अगस्त का है। नाबालिग बूढ़े बालाजी मंदिर के पास स्थित एक निजी स्कूल में पहुंचा। उसने खुद को शिक्षा विभाग का डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर बताया।

ये भी पड़े:- Delhi Satya Niketan Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में चार मंजिला PG इमारत ढही, एक की मौत; अमित शाह ने रद्द किया गोवा दौरा

उसने मध्य प्रदेश शासन की पट्टी वाला आई-कार्ड पहन रखा था। हाथ में डायरी और पेन लेकर उसने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उसने स्कूल के रिकॉर्ड भी देखे और प्रबंधन को मान्यता रद्द कराने तक की धमकी दी।

स्कूल प्रबंधन को उसकी पहचान और व्यवहार पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

ये भी पड़े:- WhatsApp Bill Payments: अब WhatsApp से भर सकेंगे बिजली-पानी समेत कई बिल, ₹ आइकन से मिलेगा फीचर

पहले भी स्कूल को फोन कर चुका था

पुलिस की जांच में सामने आया कि नाबालिग ने जुलाई में भी इसी स्कूल में फोन किया था। उसने एक छात्रा का शाला त्याग प्रमाण पत्र बिना बकाया फीस लिए जारी करने का दबाव बनाया था।

ये भी पढ़ें:- UPI Re-KYC 2026:- 15 सितंबर तक करा लें UPI Re-KYC, वरना दुकानदारों की पेमेंट सुविधा हो सकती है प्रभावित

स्कूल प्रबंधन के ऐसा करने से इनकार करने पर उसने स्कूल की मान्यता रद्द कराने की धमकी दी थी। इसके बाद जब वह खुद अधिकारी बनकर स्कूल पहुंचा तो प्रबंधन का शक और गहरा गया।

ये भी पढ़ें:- Apple Foldable iPhone: Samsung के Foldable फोन का राज होगा खत्म? Apple ला रहा पहला Foldable iPhone, जानें संभावित फीचर्स

CCTV और सोशल मीडिया से खुला पूरा राज

फर्जी निरीक्षण के दौरान नाबालिग स्कूल के CCTV कैमरों में कैद हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के साथ उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल की भी जांच की।

ये भी पढ़ें:- iPhone 18 Pro Features: iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जान लें संभावित फीचर्स, 2nm चिप से लेकर कैमरा और Dynamic Island तक होंगे बड़े बदलाव

जांच में सामने आया कि उसने सोशल मीडिया पर खुद को सरकारी अधिकारी और शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ बताया था। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्कूल निरीक्षण से जुड़ी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग की पहचान कर ली। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसी आधार पर उसे नोटिस दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। Guna News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *