Road accident MP : मध्यप्रदेश के बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 6 युवकों की मौत

Road accident MP : बड़वानी।  बड़वानी जिले के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही बारातियों से भरी टीयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 युवकों की मौत हो गई।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन का डीजल खत्म होने पर कुछ युवक दूसरी कार से डीजल लेने गए थे, और लौटते समय यह हादसा हो गया।

PWD अधिकारी रिश्वत: इंदौर में PWD के 3 अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अंतिम बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस

भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री वाहन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।

3 की मौके पर मौत, 3 ने अस्पताल में दम तोड़ा

हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान सचिन वास्कले (25), प्रद्युम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25), यशवंत सुपड़िया (30) और सोहन बघेल (28) के रूप में हुई है। सभी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

Heatwave Alert MP : एमपी में झुलसा देने वाली गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; 10 जिलों में लू का अलर्ट

टैंकर चालक फरार, जांच जारी

हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद अस्पताल और गांव में शोक का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

पढ़ें देखें प्रोफाइल