MP Heatwave Alert : एमपी में भीषण गर्मी का कहर, सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री के पार

MP Heatwave Alert : भोपाल | मध्यप्रदेश में गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात यह हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश में सीजन का पहली बार पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, बेटियों का दबदबा, 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

28 से ज्यादा शहरों में 40 डिग्री पार

प्रदेश के भोपाल, इंदौर सहित 28 से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है और गर्म हवाएं लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही हैं।

नर्मदापुरम बना सबसे गर्म शहर

नर्मदापुरम में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और गर्मी से राहत के कोई संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

Narmada Pollution : नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पण से बढ़ा खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी जलीय जीवों पर संकट, महीनों तक दूषित रह सकता है पानी

रतलाम में भी तेज गर्मी

रतलाम में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां भी दिन के समय भीषण गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है, ताकि लू और गर्मी के असर से बचा जा सके।

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनसनी, रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां और गौवंश का सिर, जांच में जुटी

लगातार बढ़ती गर्मी का असर बाजारों, सड़कों और दैनिक जीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग दिनभर गर्मी से बचने के उपाय करते नजर आ रहे हैं और राहत की उम्मीद अब मौसम बदलाव पर टिकी है।

Real Steel Plant Blast News: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में रियल स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ के रायपुर से सटे भाटापारा क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भाटापारा स्थित रियल स्टील प्लांट में हुए तेज धमाके में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट की छत गिरने से 6 मजदूरों  की मौत, कई अन्य घायलमिली जानकारी में पता चला है कि यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रियल स्टील प्लांट के कोयला भट्ठे (फर्नेस) में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भयानक था कि उसकी चपेट में आए सभी मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य मजदूर आग और अत्यधिक तापमान की वजह से बुरी तरह झुलस गए।

पुलिस और प्रशासन हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Balodabazar Sponge Company Blast: Workers Trapped, Death Toll Expected to  Riseविस्फोट की वजह क्या रही?
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोयला भट्ठे का तापमान निर्धारित सीमा से ज्यादा बढ़ गया था, जिसके चलते विस्फोट हुआ। अत्यधिक गर्मी के कारण भट्ठे के फटने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृत मजदूरों की हालत बेहद खराब थी और उनके शव तक अकड़ चुके थे। यह घटना कहीं न कहीं प्लांट प्रबंधन की बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है, हालांकि विस्फोट की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर जमा हो गए। मृत मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है।

वहीं जब इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्लांट प्रबंधन से सवाल पूछे गए, तो जिम्मेदार अधिकारी किसी भी तरह का बयान देने से बचते नजर आए। उनकी चुप्पी से स्थानीय लोगों में गुस्सा और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे हुई।

 

पढ़ें देखें प्रोफाइल