ईरान-इजराइल युद्ध का असर: शाजापुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल-रेस्टोरेंट संचालक परेशान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर:- ईरान-इजराइल युद्ध के बीच शाजापुर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है। होटल-रेस्टोरेंट संचालक और शादी आयोजक परेशान हैं, हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल जारी है।

MP LPG Rate: भोपाल में 918 और इंदौर में 941 रुपए, नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा कीमत

Impact of the Iran-Israel War

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते एलपीजी गैस सप्लाई पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है। इससे होटल-रेस्टोरेंट संचालकों और छोटे व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है।

इंदौर में ऑनलाइन फूड का बढ़ता क्रेज: 80% युवा ऐप से मंगा रहे खाना, फूड डिलीवरी ट्रेंड में बड़ा उछाल

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल जारी है और उस पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है।

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन तेंदुलकर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, मुंबई में सजी हाई-प्रोफाइल वेडिंग; क्रिकेट-बॉलीवुड के सितारे पहुंचे

शादी-विवाह और आयोजनों पर पड़ सकता है असर

आने वाले दिनों में शादी-विवाह और सार्वजनिक कार्यक्रमों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से आयोजकों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले अवैध कब्जों पर चला बुलडोज़र, कई को नोटिस

एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिली टंकी

उपभोक्ताओं ने बताया कि वे गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि फिलहाल सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। गैस एजेंसी कर्मचारियों ने कहा कि गैस की गाड़ी आने के बाद ही सिलेंडर दिया जा सकेगा।

Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल

होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया की यदि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि पहले से ही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं और अब समय पर सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहा है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

ब्लैक में सिलेंडर मिलने की शिकायत

कई स्थानों से गैस सिलेंडर ब्लैक में मिलने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे स्थिति और जटिल होती जा रही है।

अफवाह से बढ़ती है बुकिंग

गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि जैसे ही गैस सप्लाई को लेकर अफवाह फैलती है, लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने लगते हैं। इससे वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता।

Burhanpur Road Accident: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो युवक गंभीर घायल

उन्होंने बताया कि अब 25 दिन के अंतराल वाला नियम लागू होने से इस तरह की स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण होने की उम्मीद है।

प्रशासन ने दी जानकारी

जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी अंजू मरावी ने बताया कि शासन स्तर पर मिले निर्देशों के बाद फ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई गई है। हालांकि शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पहले की तरह जारी है।जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी अंजू मरावी ने बताया कि शासन स्तर पर मिले निर्देशों के बाद फिलहाल कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई गई है। हालांकि शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पहले की तरह जारी है।

BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम में 39 दिनों में 8 हजार शिकायतें

उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग की आशंका बढ़ गई है

पढ़ें देखें प्रोफाइल