MP missing cases : मध्यप्रदेश में 10 दिन में 100 गुमशुदगी के मामले, 98 अब भी लापता

MP missing cases : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में गुमशुदगी के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, बीते 10 दिनों में राज्यभर से करीब 100 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से सिर्फ 2 लोगों का पता चल पाया है, जबकि 98 लोग अब भी लापता हैं।

युवतियां सबसे ज्यादा निशाने पर

इन मामलों में सबसे ज्यादा संख्या 14 से 25 साल की लड़कियों की है। लगातार बढ़ते ऐसे केस पुलिस और परिवारों दोनों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं।

बंगाल चुनाव: ‘फूलों की राजनीति’ में कमल बनाम फूल जोड़ी, किसके सिर सजेगा ताज?

क्या सक्रिय है कोई गिरोह?

इतनी बड़ी संख्या में कम समय में लोगों के गायब होने से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल से जांच जारी है।

तस्करी और देह व्यापार का शक

कुछ मामलों के पैटर्न को देखते हुए यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन घटनाओं के पीछे मानव तस्करी या देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क हो सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे केस

ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह के मामले सामने आए हों। इससे पहले भी मध्यप्रदेश से लापता हुई लड़कियों को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बरामद किया जा चुका है। कुछ मामलों में उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीकी क्षेत्रों से भी सुरक्षित वापस लाया गया था।

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक नहीं मिलेगा अवकाश

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। अलग-अलग टीमों को एक्टिव किया गया है और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रहे गुमशुदगी के मामलों ने आम लोगों में डर का माहौल बना दिया है। खासकर युवतियों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता साफ देखी जा रही है।

पढ़ें देखें प्रोफाइल