नहीं थम रही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा, 23 वर्षीय सो रहे युवक को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में हिंदुओं के विरोध में हो रही हिंसा लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है हिंसा थामने का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। आज फिर एक नई वारदात सामने आई, जहां 23 वर्षीय हिंदू व्यक्ति को जिंदा जला कर उसकी हत्या कर दी गई। यह मामला नरसिंगदी जिले से सामने आया है, मृतक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में की गई है, जो एक गराज में कार्यरत था। यह घटना राजधानी ढाका से लगभग 50 किलोमीटर दूर नरसिंगदी क्षेत्र की है।

Violence against Hindus continues in Bangladesh
Violence against Hindus continues in Bangladesh

प्राप्त जानकारियों में मालूम हुआ कि, युवक चंचल नरसिंगदी के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था और खानाबाड़ी मस्जिद के पास स्थित एक बाजार में गराज की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार की रात वह अपना आप खत्म करने के बाद वही गरज में ही सो गया था। और इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने गराज में आग लगा दी। गराज में पेट्रोल, इंजन ऑयल जैसे कई ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने की वजह से आग तेजी से फैल गई।

Violence against Hindus continues in Bangladesh
Violence against Hindus continues in Bangladesh

आग से उठे लपटे और धुएं से चंचल की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। और उसके शरीर पर जलने के कई गंभीर निशान मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई और एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह पूरी वारदात CCTV फुटेज में कैद हुई है। गराज के पास लगे कैमरों में आरोपी को आग लगाते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सभी CCTV फुटेजेस की जांच जारी है।

यह बात ध्यान देने योग्य है कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ष 2022 की जनगणना के तहत, बांग्लादेश में लगभग 1 करोड़ 30 लाख हिंदू रहते हैं, जो कुल आबादी का लगभग 7.95 प्रतिशत हैं। लेकिन जुलाई 2024 में इस भड़की हिंसा के बाद से ही हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाए जाने की खबरें मिल रही हैं।

अभी पिछले हफ्ते की ही बात है कि गाजीपुर में एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं सिलहट में एक हिंदू के घर में आग भी लगा दी गई, और इसके साथ ही फेनी में तो एक हिंदू ऑटो रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह सभी घटनाएं क्या दर्शाती है ? यही की बार बार हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है और यह हिंसा का सिलसिला अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।

रायपुर में साहित्य उत्सव 2026 का शुभारंभ,देशभर से 120 साहित्यकार पहुंचे,25 तक चलेगा महोत्सव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में बसंत पंचमी यानी 23 जनवरी से रायपुर साहित्य उत्सव 2026 की शानदार शुरुआत हुई। उत्सव में साहित्यकारों, लेखकों और बुद्धिजीवियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। बतादेंकि 23 जनवरी को उद्घाटन समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

Sahitya Utsav 2026
Sahitya Utsav 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपर में प्रदेश की गौरवगाशी धरती पर देश के कोने कोने से 120 से ज्यादा साहित्यकार, लेखकों और बुद्धिजीवियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है…हर तरफ संस्कृति और उससे जुड़ी विरासत देखने को मिल रही है दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में बसंत पंचमी यानी 23 जनवरी से रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का शुभारंभ हो चुका है यह उत्सव न केवल राज्य की समृद्ध साहित्य परंपर का उत्सव है बल्कि देश मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है…जहां देश विदेश के साहित्यकार,लेखक,कलाकार शामिल हो रहे हैं बतादेंकि उद्घाटन समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में आयोजित जा रहा है । कार्यक्रम में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह मुख्य अतिथि रहे , जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की..समारोह का आयोजन विनोद कुमार शुक्ल मंडप में हो रहा है…इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा, अभिनेता मनोज जोशी मौजूद रहे

https://x.com/vishnudsai/status/2014558418267414561?s=20

Chhattisgarh Sahitya Utsav 2026
Chhattisgarh Sahitya Utsav 2026

इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव 2026 साहित्य का महाकुंभ है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए 120 से अधिक साहित्यकार भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कुल 42 सत्रों के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और समकालीन विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गणतंत्र के अमृतकाल और छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष की भावना को दर्शाता है…वहीं उप सभापति हरिवंश ने कहा कि एक पुस्तक और एक लेखक भी दुनिया को बदलने की शक्ति रखते हैं। उन्होंने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि साहित्य समाज को दिशा देता है

 

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि माता शबरी, माता कौशल्या और छत्तीसगढ़ महतारी की यह धरती भगवान श्रीराम का ननिहाल है। ऐसे पावन स्थल पर, छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष और बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है

 

बतादेंकि यह तीन दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्धि साहित्य संस्कृति और बौद्धिक परंपरा को प्रदर्शित करेंगा। इस आयोजन में देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त साहित्यकार अपने विचारों और रचनाओं का मंचन करेंगें। इस आयोजन में साहित्य, कला और संस्कृति का विराट संगम देखने को मिलेगा। इस साहित्यक आयोजन में 

120 से अधिक ख्याति प्राप्त साहित्यकार इस आयोजन में अपनी सहभागिता दें रहे है।  

वही साहित्यक सत्र में 42 सत्रों में विचार,  विमर्श और संवाद किया जाएगा। साहित्यिक महोत्सव केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहेगा यहां हर आयु वर्ग को उनके उनके विचारों को पटल पर रखने का एक मंच दिया गया है। इस साहित्यिक महोत्सव में राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन, युवाओं के लिए ओपन माइक और टैलेंट जोन  और कला प्रदर्शनी रखी गईं है…

 

इस कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा के सौ वर्ष, छत्तीसगढ़ के लोक गीत, धार्मिक फिल्में और टीवी धारावाहिक, भारत का बौद्धिक विमर्श, राष्ट्रीय मीडिया में बहस के मुद्दे,  नाट्यशास्त्र और कला परंपरा,पर्यटन, और संविधान और भारतीय मूल्य जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी…अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा…साथ ही छत्तीसगढ़ी काव्य पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। कहना गलत नहीं होगा कि रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का यह शुभारंभ साहित्यिक संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

ट्रंप के ICE ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, दुनियाभर में हो रही है आलोचना

ICE detains five-year-oldchild
ICE detains five-year-old child

अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने मंगलवार को मिनेसोटा के कोलंबिया हाइट्स में 5 साल के एक बच्चे लियाम कोनेजो रामोस को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद बवाल मच गया. बच्चे को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वो प्री-स्कूल से घर लौट रहा था.अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्रंप प्रशासन की इस कार्रवाई की जमकर आलोचना की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लियाम रामोस तो बस एक बच्चा है. उसे अपने परिवार के साथ घर पर होना चाहिए, न कि ICE द्वारा चारा बनाकर टेक्सास के हिरासत केंद्र में रखा जाना चाहिए. मैं आक्रोशित हूं और आपको भी होना चाहिए.

 

आखिर मिनेसोटा में हुआ क्या था?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक AP की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल के अधिकारियों और परिवार के वकील ने कहा कि मिनेसोटा में प्रीस्कूल से घर पहुंचे एक 5 वर्षीय लड़के को उसके पिता के साथ इमिग्रेशन एजेंटों ने हिरासत में ले लिया. दोनों को पकड़ने के बाद टेक्सस के हिरासत केंद्र में ले जाया गया है. 5 साल लियाम रामोस हाल के हफ्तों में मिनियापोलिस उपनगर (सबअर्ब) से इमिग्रेशन एजेंट्स द्वारा हिरासत में लिया जाने वाला चौथा स्टूटेंड बन गया है..

 

अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया

 

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस  ने जताई नाराजगी

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने X पर लिखा, “लियाम रामोस अभी एक बच्चा है. उसे अपने परिवार के साथ घर पर रहना चाहिए, ICE द्वारा चारा (बेट) के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और न उसे टेक्सास के हिरासत केंद्र में रखा जाना चाहिए.”

 

कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट की अधीक्षक ने पूछे सवाल

 

कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट की अधीक्षक ज़ेना स्टेनविक ने कहा कि यह तो एक तरह से 5 साल के बच्चे को चारा बनाने जैसा है. उन्होंने एजेंटों से सवाल किया कि 5 साल के बच्चे को हिरासत में क्यों लिया जा रहा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आप मुझे यह नहीं कह सकते कि यह बच्चा हिंसक अपराधी है.

 

अमेरिका के उपराष्ट्रपति का रिएक्शन भी आया सामने

Liam and his father
Liam and his father

इस घटना के बाद ट्रंप प्रशासन की जमकर आलोचना हो रही है वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी इसको लेकर सवाल पूछा गया. इस पर जेडी वेंस ने पूछा गया कि क्या वो ट्रंप प्रशासन की ओर से प्रवासियों पर की जा रही सख्ती पर गर्व महसूस करते हैं, तो जेडी वेंस ने कहा कि उन्हें देश के कानूनों को लागू करने पर गर्व है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के मामले पर खास तौर पर बात करते हुए जेडी वेंस ने कहा कि वो खुद भी एक 5 साल के बच्चे के पिता हैं और उन्होंने सोचा, यह बहुत भयानक है. हम एक पांच साल के बच्चे को कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं?

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन–सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार साझेदारी, भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। और रचिन रविंद्र ने 44 रन बनाए, जबकि कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों में नाबाद 47 रन की तेज पारी खेली हैं। डेवोन कॉनवे ने अपने प्रदर्शन से शुरू में ही टीम को मजबूती दी और 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

India beat New Zealand by 7 wickets
India beat New Zealand by 7 wickets

भारतीय टीम में दो परिवर्तन हुए हैं। इस मैच में चोटिल अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। इसके बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देते हुए , उनके स्थान पर हर्षित राणा को अंतिम 11 में शामिल कर दिया गया है। भारत की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।

India beat New Zealand by 7 wickets
India beat New Zealand by 7 wickets

न्यूज़ीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जाकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी की खिलाड़ी शामिल हैं। भारत ने पहले मैच में नागपुर में 48 रनों से जीत दर्ज की थी, इसलिए कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजर इस मैच में बैक टू बैक जीत हासिल करने पर होगी। दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर अपनी टीम के लिए सीरीज में वापसी करना चाहेंगे।

India beat New Zealand by 7 wickets
India beat New Zealand by 7 wickets

 

न्यूजीलैंड के 209 रन के गोल का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आपनी शुरुआत शानदार की है। अब तक की ताजा खबर लिखे जाने तक भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव नाबाद हैं और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। ईशान किशन ने केवल 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह फिफ्टी उन्होंने लगभग दो साल एक महीना और 28 दिनों बाद लगाई है। काफी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान ने नए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

जबकि भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। भारतीय टीम ने मात्र 6 रन के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाते हुए मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी हैं।

इसके पहले न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 गेंदों पर नाबाद 47 रन की अहम पारी खेली, जिसमें रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। दूसरी और तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अपने 4 ओवर में 53 रन दिए, जबकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिल सकी।

भारत ने इस मुकाबले में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड पर 7 विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने 209 रन के लक्ष्य को बस 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में 25 जनवरी को खेला जाएगा।

भारतीय टीम की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने सबसे अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन बनाए है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 122 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। शुरुआती में मिले झटकों के बाद दोनों ने धैर्य और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई।

कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बलौदा बाजार के बारनवापारा सफारी पहुंचे खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार स्थित बारनवापारा सफारी में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भ्रमण किया…दरअसल भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 2nd T20 Match) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार (Baloda Bazar) स्थित प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रकृति के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठाया

Barnawapara Wildlife Sanctuary Baloda Bazar
Barnawapara Wildlife Sanctuary Baloda Bazar

खेल से पहले सफारी का आनंद

 

बतादेंकि 23 जनवरी को भारत वर्सेज न्यूजीलैंड के साथ दूसरा टी20 मैच खेला जारहा है ये मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नायारण स्टेडिम में खेला गया…मैच से पहले टीम के कुछ खिलाड़ियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं….इस दौरान खिलाड़ियों ने जंगल सफारी के दौरान यहां की समृद्ध जैव-विविधता को बेहद करीब से देखा. इस खास मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, खिलाड़ी संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया. इस दौरान सीसीएफ वाइल्डलाइफ रायपुर सतोविशा समझदार, डीएफओ जंगल सफारी तेजस शेखर और अधीक्षक कृषानू चन्द्राकार भी मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों को क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत कराया बतादेंकि पहला टी20 मैच भारत ने जीता है और दूसरा मैच रायपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है…क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बीच खिलाड़ियों की यह सैर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Barnawapara Wildlife Sanctuary Baloda Bazar
Barnawapara Wildlife Sanctuary Baloda Bazar

बारनवापारा सफारी का क्या खास है 

 

छत्तीसगढ़ का यह अभयारण्य बलौदाबाजार जिले में रायपुर से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित है. सड़क मार्ग से यहां पहुंचना आसान है और हर साल देश-विदेश से पर्यटक इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखने आते हैं. इस बार वन विभाग ने नई व्यवस्थाएं की हैं, जिनमें लेपर्ड सफारी जोन सबसे आकर्षक बना हुआ है.वन विभाग ने इस सीजन में पर्यटकों के लिए तीन प्रवेश द्वार – पकरीद, बरबसपुर और रवान – खोले हैं. इन गेट्स से पर्यटक सफारी बुकिंग ऑनलाइन कर जंगल की गहराई तक जा सकते हैं. सफारी के दौरान प्रशिक्षित गाइड और ड्राइवर पर्यटकों को सघन साल, सागौन और बांस के जंगलों से होते हुए वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराते है

 

बारनवापारा में लेपर्ड सफारी जोन

 

बतादेंकि इस साल बारनवापारा में लेपर्ड सफारी जोन शुरू किया गया है. यहां पर्यटक नियंत्रित और सुरक्षित दूरी से तेंदुए के दर्शन कर सकते हैं. यह पहल न केवल रोमांचक अनुभव देती है, बल्कि स्थानीय युवाओं और गाइड्स के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलती है. वन विभाग के अनुसार, इससे आस-पास के गांवों में ईको-टूरिज्म का विकास बढ़ेगा

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में तेंदुए का हमला, 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारधोबा में तेंदुए के हमले से 12 वर्षीय शिब्बू आदिवासी बालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leopard attacks in the buffer zone of Panna Tiger Reserve
Leopard attacks in the buffer zone of Panna Tiger Reserve

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक के माता-पिता खेत में रखवाली कर रहे थे, जबकि कुछ दूरी पर उसके दादा की झोपड़ी स्थित थी। शिब्बू अपने दादा को खाना देने झोपड़ी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ बालक को उठाकर पेड़ पर ले गया, जहां उसने उसे बुरी तरह नोच डाला। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने बालक का सिर धड़ से अलग कर दिया।

सुबह ग्रामीणों को बालक का क्षत-विक्षत शव पेड़ के नीचे मिला, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम, पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित वन विभाग और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जारधोबा गांव में हिंसक जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल वन विभाग ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है।

गांव और पीड़ित परिवार में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।

मथुरा में बसंत पंचमी से शुरू हुआ होली उत्सव, 40 दिनों तक चलेगा रंगों का त्योहार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कान्हा की नगरी मथुरा में 23 जनवरी यानी बसंत पंचमी के पावन पर्व के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ‘ब्रज की होली’ का विधिवत आगाज हो गया है. वृंदावन के विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आज सुबह से ही अबीर-गुलाल उड़ना शुरू हो गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर रंगीन छटा में सराबोर हो गया. ब्रज की परंपरा के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ‘होली का ढांडा’ गाड़ने के साथ ही 40 दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है.

Barsana Holi 2026
Barsana Holi 2026

25 फरवरी से बरसाना में लठमार होली

 

वहीं आपको ये भी बतादेंकि बरसाना की लट्ठमार होली रंगीली गली में होली खेली जाती है। इसे राधा-कृष्ण प्रेम का प्रतीक स्थल माना जाता है। यह गली हर साल हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भर जाती है। लट्ठमार होली से एक दिन पहले “लड्डू होली” मनाई जाती है, जिसमें लड्डू फेंककर होली खेली जाती है। बरसाना में देश-विदेश से होली देखने के लिए पहुंचते हैं..बतादेंकि इस साल लट्ठमार होली 26 फरवरी को मनाई जाएगी…

 

रंगीली गली में ही क्यों मनाते हैं लठमार होली ?

Barsana Holi
Lathmar-Holi-of-Barsana

बरसाना में होली का त्योहार सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि प्रेम और उत्साह का प्रतीक है, जिसमें मीठी गालियों के साथ वृंदावन और नंदगांव के हुरियारों का स्वागत किया जाता है. वैसे तो पूरे बरसाना में ही होली का रंग उड़ता है, लेकिन बरसाना की ‘रंगीली गली’ में अलग ही आनंद वाली होली खेली जाती है. ये गली न केवल एक मार्ग है, बल्कि ब्रज की सदियों पुरानी संस्कृति और लट्ठमार होली का जीवंत केंद्र है.धार्मिक मान्यताओं और प्राचीन कथाओं के अनुसार द्वापर युग में भगवान कृष्ण अपने सखाओं के साथ इसी गली से होते हुए राधा रानी और गोपियों से होली खेलने जाते थे. करीब 100 मीटर लंबी इस गली का इतिहास सदियों पुराना है और इसे प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इसी गली में श्रीकृष्ण राधारानी के पीछे भागते थे और रंग लगाते वक्त श्रीजी के सामने समर्पण भी करते हैं. यही वजह है कि रंगीली गली में होली का विशेष महत्व है 

 

आखिर कहां तक फैला है ब्रज

Barsana Holi 2026
Barsana Holi 2026

ब्रज का एरिया मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना, नंदगांव और इसके आसपास के स्थानों में फैला हुआ है.जहां के कण कण में राधा-कृष्ण का प्रेम नजर आता है इसलिए तो ब्रज का फाल्गुन का त्योहार दुनियाभर में प्रसिद्ध है

 

पीवी सिंधु ने फिर रचा इतिहास, करियर की 500वीं जीत हासिल की

भारतीय महिला बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंधु ने न सिर्फ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, बल्कि महिला सिंगल्स वर्ग में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान भी अपने नाम किया है, जो अब तक कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी हासिल नहीं कर सकी थी।

PV Sindhu
PV Sindhu

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेरफेल्ड से हुआ। मुकाबले में सिंधु ने आत्मविश्वास से भरपूर और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए पहला गेम 21-19 और दूसरा गेम 21-18 से अपने नाम किया।

PV Sindhu achieves historic feat in Indonesia Masters
PV Sindhu achieves historic feat in Indonesia Masters

करीब 43 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु ने हर विभाग में बेहतर खेल दिखाया। दमदार स्मैश, सटीक नेट प्ले और शानदार डिफेंस के दम पर उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही सिंधु ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

PV Sindhu achieves historic feat in Indonesia Masters
PV Sindhu achieves historic feat in Indonesia Masters

पीवी सिंधु की इस उपलब्धि से देशभर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सिंधु इसी लय को बरकरार रखती हैं, तो वह टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार साबित हो सकती हैं।

ICC T20 World Cup: बांग्लादेश से बाहर, ICC के आगे नहीं झुका बांग्लादेश

आखिरकार बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. अब आईसीसी बांग्लादेश के बदले स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में मौका देगी…आईसीसी ने कुछ घंटे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को वॉर्निंग दे दी थी कि यदि टीम भारत दौरा नहीं करेगी तो उसे बाहर कर दिया जाएगा. लेकिन इसके बाद भी बीसीबी अपनी जिद पर अड़ा रहा और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है. इस फैसले से पहले बीसीबी ने एक टीम के खिलाड़ियों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी. इसके कुछ घंटे बाद ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है.

ICC T20 World Cup
ICC T20 World Cup

बांग्लादेश के सलाहकार ने कहा

BCB ICC
BCB ICC

इधर बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ चर्चा के बाद स्पष्ट किया कि टीम की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, “हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं।” 

वहीं, BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने ‘एएनआई’ से बातचीत में कहा कि वे आईसीसी (ICC) के साथ अपनी चिंताओं को लेकर संवाद जारी रखेंगे। उन्होंने आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कुछ फैसलों पर हैरानी जताई और वेन्यू बदलने की अपनी मांग को दोहराया।

 

स्कॉटलैंड को मिल सकता है मौका

Bangladesh
Scotland

बांग्लादेश के हटने के बाद अब स्कॉटलैंड के लिए टी 20 वर्ल्ड कप2026  के दरवाजे खुलते नजर आ रहे हैं। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है।ऐसा ही कुछ 2009 में हुआ था जब जिम्बाब्वे के हटने पर अन्य टीम को मौका मिला था।

 

कैसे हुआ विवाद

Bangladesh
Bangladesh

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, क्रिकेट पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ा…और बीसीसीआई ने आईपीएल केकेआर की टीम को बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दिए. इसके बाद ये मुद्दा तूल पकड़ गया और बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत दौरा न करने की जिद ठान ली.साथ ही आईपीएल के प्रसारण पर बांग्लादेश में रोक लगाने की चेताविनी दे दी…और कहा कि वो भारत की जगह श्रीलंका में अपने सभी निर्धारित मैच खेलना चाहते हैं इधर आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस डिमांड को खारिज किया..लेकिन बीसीबी फिर भी जिद पर अड़ा रहा. अंत में आईसीसी ने बीसीबी को भारत दौरा करने या टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के ऑप्शन रख दिए और 24 घंटे का समय दिया था

इसके बाद आखिरकार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्डकप 2026 से बाहर होने का फैसला किया है 

शुजालपुर के पास ग्राम रिछोदा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

शुजालपुर | शुजालपुर के समीप ग्राम रिछोदा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या सोनवाने पर चार–पांच महिलाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब संध्या सोनवाने आंगनबाड़ी केंद्र पर बीएलओ (निर्वाचन) से संबंधित कार्य कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार, अन्य समुदाय की कुछ महिलाएं निर्वाचन कार्य के बहाने आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचीं और अचानक संध्या सोनवाने पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं ने लकड़ी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावर महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में रखे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। इस संबंध में हमारे संवाददाता अशोक मीणा ने शुजालपुर एसडीओपी निमेश देशमुख से विशेष बातचीत की। एसडीओपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद प्रकरण में अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसडीओपी निमेश देशमुख ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। अपराध चाहे महिला करे या पुरुष, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या सोनवाने ने बताया कि उनका जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपित महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में आकर उन पर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की कोशिश की। डंडे और लाठियों से किए गए हमले में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

पढ़ें देखें प्रोफाइल