नौगांव के पास मऊ सानिया स्थित बुंदेलखंड गौशाला में गौ माता की लगातार मौतें, क्षेत्र में हड़कंप

छतरपुर | नौगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम मऊसानियां में स्थित जिले की सबसे बड़ी बुन्देलखण्ड गौशाला में गौमाता की लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दूसरे दिन भी मौतों का सिलसिला जारी रहने से स्थानीय लोगों और गौसेवकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Naugaon cows die
Naugaon cows die

गौसेवकों और ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में मूलभूत व्यवस्थाओं की भारी कमी है। समय पर चारा, पानी और पशु चिकित्सा देखरेख न मिलने के कारण गौमाताओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उनका कहना है कि गौशाला समिति की घोर लापरवाही और अनियमितताओं के चलते यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी हरकत में आ गया है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस संबंध में नौगांव एसडीएम गोपाल शरण पटेल ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि गौशाला में व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल प्रशासन की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Real Steel Plant Blast News: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में रियल स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ के रायपुर से सटे भाटापारा क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भाटापारा स्थित रियल स्टील प्लांट में हुए तेज धमाके में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट की छत गिरने से 6 मजदूरों  की मौत, कई अन्य घायलमिली जानकारी में पता चला है कि यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रियल स्टील प्लांट के कोयला भट्ठे (फर्नेस) में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भयानक था कि उसकी चपेट में आए सभी मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य मजदूर आग और अत्यधिक तापमान की वजह से बुरी तरह झुलस गए।

पुलिस और प्रशासन हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Balodabazar Sponge Company Blast: Workers Trapped, Death Toll Expected to  Riseविस्फोट की वजह क्या रही?
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोयला भट्ठे का तापमान निर्धारित सीमा से ज्यादा बढ़ गया था, जिसके चलते विस्फोट हुआ। अत्यधिक गर्मी के कारण भट्ठे के फटने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृत मजदूरों की हालत बेहद खराब थी और उनके शव तक अकड़ चुके थे। यह घटना कहीं न कहीं प्लांट प्रबंधन की बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है, हालांकि विस्फोट की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर जमा हो गए। मृत मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है।

वहीं जब इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्लांट प्रबंधन से सवाल पूछे गए, तो जिम्मेदार अधिकारी किसी भी तरह का बयान देने से बचते नजर आए। उनकी चुप्पी से स्थानीय लोगों में गुस्सा और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे हुई।

 

दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ, देख चुका है 2 विश्व युद्ध

सेशेल्स का विशाल कछुआ जोनाथन दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित ज़मीनी जानवर माना जाता है. उसकी उम्र 192 साल से ज्यादा बताई जाती है. वो सेंट हेलेना द्वीप पर रहता है और 19वीं सदी से अब तक का सफर देख चुका है. हालांकि उसकी आंखों की रोशनी और सूंघने की शक्ति कमजोर हो चुकी है, लेकिन विशेषज्ञों की देखरेख में वो आज भी स्वस्थ जीवन जी रहा है…बतादेंकि सेंट हेलेना द्वीप पर स्थित प्लांटेशन हाउस आज भी जॉनथन का घर है। यह वही जगह है जो आईलैंड के गवर्नर का आधिकारिक घर भी है। जॉनथन यहां कई गवर्नरों का काम देख चुका है। बतादेंकि वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि उसका जन्म लगभग 1832 के आसपास हुआ होगा। जॉनथन को आज लोग केवल एक कछुआ नहीं, बल्कि जीता-जागता इतिहास कहते हैं। उसने दुनिया को बदलते देखा है, इंसानों की पीढ़ियां आते-जाते देखी हैं और समय की रफ्तार को अपनी धीमी चाल से मात भी दी है। वैसे जॉनथन सेशेल्स जायंट टॉरटॉइज प्रजाति का कछुआ है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में अलडाब्राचेलिस गिगैन्टिया होलोलिसा कहा जाता है। इस प्रजाति के कछुए आम तौर पर 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं, लेकिन जॉनथन ने इस उम्र को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है

 

जॉनथन सबसे उम्रदराज कछुआ
दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ

आखिर कछुए इतना क्यों जीते हैं

जॉनथन आज 192 साल का हो चला है लेकिन कछुओं के ज्यादा जीने का कारण उनका धीमा चयापचय (metabolism), मजबूत डीएनए मरम्मत प्रणाली, टेलोमियर (telomeres) का धीरे-धीरे छोटा होना, कैंसर से बचाव करने वाले जीन और उनके कठोर खोल (shell) से मिलने वाला सुरक्षात्मक लाभ है, जो उन्हें पर्यावरणीय खतरों और शिकारियों से बचाता है, जिससे कोशिकाओं को क्षति कम पहुँचती है और वे 100-150 साल या उससे भी ज़्यादा जीते हैं

 

कछुए में कैंसर प्रतिरोधी क्षमता होती है

आज इंसान में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होना आम बात है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ कछुओं में ऐसे जीन होते हैं जो कैंसर को दबाते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं, जिससे वे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। 

इतिहास में दर्ज सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले कछुए का नाम ‘अलडाबरा टॉरटॉयज’ था, जो साल 2006 में कोलकत्ता के चिड़ियाघर में रहते हुए मर गया था..उसकी उम्र करीब 200 साल बताई जातीहै जबकि इस प्रजाति के कछुए करीब 256 साल तक जिंदा रहते हैं और 150 साल के जिंदा रहने के बाद ही मरते हैं…यह विशालकाय कछुआ सेशेल्स आइलैंड में पाया गया था और इस पर कई वैज्ञानिक रिसर्च भी की गई थीं.

 

मऊगंज में स्कूल वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

मऊगंज | जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी कड़ी में एसडीओपी सचि पाठक एवं यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्कूल बसों एवं अन्य शैक्षणिक वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।

Police crack down on school vehicles in Mauganj
Police crack down on school vehicles in Mauganj

अभियान के दौरान जिले में संचालित स्कूल बसों और शैक्षणिक वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण, चालक की योग्यता एवं नियमों के पालन की बारीकी से जांच की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

Police crack down on school vehicles in Mauganj
Police crack down on school vehicles in Mauganj

जांच के दौरान एसडीओपी सचि पाठक ने स्कूल बसों में सवार छोटे बच्चों से संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि वाहन बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके चालकों एवं संचालकों को कड़ी समझाइश दी गई और भविष्य में नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आगे और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

हनुमना आरटीओ चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का एक और वीडियो वायरल

हनुमना, मऊगंज | मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र में स्थित मध्य प्रदेश–उत्तर प्रदेश बॉर्डर के आरटीओ चेकपोस्ट से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर चेकपोस्ट पर मौजूद तीन लोग एक ट्रक चालक से जबरन अवैध वसूली करते, उसे धमकाते और उसकी गाड़ी में जबरन घुसने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और यूपी–एमपी बॉर्डर स्थित हनुमना आरटीओ चेकपोस्ट का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रक को रोककर उससे अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं। जब ट्रक चालक पैसे देने से इनकार करता है, तो उसे गंभीर धमकियां दी जाती हैं।

“मारना है तो मारो” — चालक का वीडियो में बयान

वीडियो में ट्रक चालक यह कहते हुए सुनाई देता है, “तुम मुझे बाहरी समझ रहे हो, इसलिए धमका रहे हो। मारना है तो मारो।” इसके जवाब में चेकपोस्ट पर मौजूद लोग उसे “20 लाठी मारने” की धमकी देते हैं। इसके बाद दो लोग ट्रक की केबिन में चढ़ने की कोशिश करते हैं, हालांकि चालक गेट नहीं खोलता।

वीडियो बनता देख बदला आरोप

चालक लगातार यह भी कहता नजर आता है कि बॉर्डर बंद है और वह ट्रक आगे नहीं बढ़ाएगा। इसी दौरान जब एक व्यक्ति यह देखता है कि पूरी घटना का वीडियो बनाया जा रहा है, तो वह कथित तौर पर चालक पर झूठा आरोप लगाता है कि उसकी गाड़ी से टक्कर मारी गई है।

जबरन ट्रक की चाबी निकालने का आरोप

वीडियो में यह भी दिखता है कि एक व्यक्ति ट्रक की खिड़की से हाथ डालकर जबरन चाबी निकाल लेता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे लोग आरटीओ से जुड़े दलाल हैं, जो चेकपोस्ट पर अवैध वसूली में सक्रिय रहते हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद आरटीओ चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली और अवैध वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो को लेकर सख्त कार्रवाई करता है या फिर मामला केवल औपचारिक जांच तक सीमित रह जाता है।

पन्ना जिले के अमानगंज में चोरों का कहर, एक रात में 8 दुकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी- 3 दिन पहले भी हुई थी चोरी

अमानगंज (पन्ना)।
पन्ना जिले के अमानगंज कस्बे में सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। नई और पुरानी बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह ने एक ही रात में 8 दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात से पूरा कस्बा दहशत में है।

Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district
Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district

चोरों ने हीरा मोबाइल, भावी जी जनरल स्टोर, लकी कंप्यूटर सहित कुल आठ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी घटना दुकानों में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध युवक बेखौफ होकर शटर और ताले तोड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district
Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district

Amanganj of Panna district
Amanganj of Panna district

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि अमानगंज थाना प्रभारी की लापरवाही और नियमित रात्रि गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद रात में पुलिस गश्त नहीं कराई जाती, जिससे अपराधियों को खुला मौका मिल रहा है।

इस वारदात को लेकर कस्बे के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चोर गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।

Amanganj of Panna district
Amanganj of Panna distri

बता दे की 3 दिन पहले ही पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के नयागांव मौहार में अज्ञात चोरों ने एक चरवाहे के बाड़े से 15 बकरी और बकरे चुरा लिए थे। इस घटना से पीड़ित परिवार को लगभग 80 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है

सालों बाद फराह खान फिर करेंगी डायरेक्शन इस स्टार के साथ बनाएंगी फिल्म

मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म मैं हूं ना  (Main Hoon Na) है, जो 2004 में रिलीज़ हुई थी और इसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे..ये फिल्म साल 20204 की एक बड़ी हिट साबित हुई और उनकी निर्देशन की शानदार शुरुआत थी, जिसके बाद उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सफल फिल्में बनाईं….लेकिन काफी वक्त से वो डायरेक्शन फिल्ड से दूर हैं और अपने  Youtube पर अपने चैनल के जरिए दर्शकों के बीच पॉपुलर बनी हुई हैं.जहां वो सेलिब्रिटी के घर जाकर उनसे कुकिंग डिश बनवाती हैं और बदले में उन्हें खूब सारे गिफ्ट देती हैं..उनके इस शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन अब खबर है कि वो एक बार फिर से डायरेक्शन की फिल्ड में वापसी करने वाली हैं

 

फिर डायरेक्शन करेंगी फराह खान

farah khan with shahrukh khan
farah khan with shahrukh khan

 

फराह खान के फैन्स भी लंबे समय से उनकी निर्देशक के तौर पर वापसी का इंतजार सालों से कर रहे हैं। फैन्स की बेताबी को देखते हुए अब फराह खान ने खुद यह कन्फर्म कर दिया है कि वो बतौर डायरेक्टर एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि एक नई मूवी आने वाली है। निर्माता-निर्देशक ने इस मूवी की रिलीज को लेकर भी इशारा दिया। फराह खान की निर्देशन की दुनिया में वापसी की खबर किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस या स्टूडियो की घोषणा से नहीं आई। यह अनौपचारिक रूप से घर पर हुई एक मुलाकात के दौरान सामने आई।

 

अपने शो में किया खुलासा

farah khan
farah khan

दरअसल फराह खान अपने youtube चैनल पर एक गेस्ट के घर पर गई थीं…जहां उन्होंने टीवी एक्टर नकुल मेहता से हुई मुलाकात के बाद ये कही है कि वो फिर से डायरेक्शन करना चाहती हैं…उन्होंने चैट सेशन के दौरान कहा कि वो एक फिल्म पर काम कर रही हैं अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो डायरेक्शन की फिल्ड में वापसी करेंगी.साथ ही नकुल ने पूछा कि वो किसके साथ फिल्म बनाएंगी तो उन्होंने किंग खान का नाम लिया…

 

शाहरुख खान के साथ लौटेंगी फराह खान

 

नकुल के साथ अपनी चेट सेशन में फराह खान ने खुलासा किया है कि मैं हूं ना की सक्सेस को वो आज भी याद करती हैं और अब भी उनकी कोशिश रहेगी कि उन्हें शाहरूख खान के साथ काम करने का मौका मिले, तो वो जरूर काम करेंगी…भले ही उसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़े….वो कॉलेज गोइंग स्टूडेंट पर फिल्म बनाने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं बस एक शानदार स्टोरी का इंतजार है वो भी शाहरुख खान के साथ..मतलब साफ हैकि अगर फराह खान डायरेक्शन की फिल्ड में लौटती हैं तो वो शाहरुख खान को लीड हीरो के तौर पर ही कास्टिंग करेंगी देखना ये हैकि आखिर वो कौन सी फिल्म होगी जिसमें शाहरुख हीरो और फराह खान डायरेक्शन का मैजिक चलाती हैं…

झाबुआ में ड्रैगन झूला गिरने से 14 विद्यार्थी घायल, क्षमता से अधिक बैठाए गए थे बच्चे

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर आयोजित 20 दिवसीय मेले में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे ड्रैगन झूले के अचानक गिर जाने से 14 विद्यार्थी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

14 students injured as dragon swing collapses in Jhabua
14 students injured as dragon swing collapses in Jhabua

प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रैगन झूले की क्षमता लगभग 50 सीटों की थी, लेकिन फ्री टिकट होने के कारण करीब 140 बच्चों को एक ही झूले में बैठा दिया गया। अत्यधिक वजन के चलते झूला संतुलन खो बैठा और गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल झाबुआ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही झाबुआ के पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में मेले के आयोजकों की लापरवाही सामने आ रही है।

इस दुर्घटना के बाद सुरक्षा कारणों से मेले को 19 जनवरी को ही बंद कर दिया गया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर झाबुआ सांसद डॉ. विक्रांत भूरिया ने ट्वीट कर घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dr. Vikrant Bhuria
Dr. Vikrant Bhuria

 

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जापान में ‘पुष्पा’ नहीं कर पाया रूल, लेकिन अल्लू अर्जुन से मिलकर भावुक हुए फैन

साल 2024 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2: The Rule) का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1800 करोड़ रुपए के आस-पास रहा है, जिसमें भारत का नेट कलेक्शन 1233 करोड़ रुपये से ज़्यादा और ओवरसीज कलेक्शन 270 करोड़ रुपये से ज़्यादा है, जिससे पुष्पा-2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.अब फिल्म को जापान में रिलीज किया गया है

pushpa2
pushpa2

जापान में पुष्पा 2 नहीं कर पाई रूल

 

बतादे कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को 16 जनवरी 2026 को जापान में रिलीज किया गया. फिल्म ‘पुष्पा 2’ को जापानी ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो मिमोरिन ने इसके कलेक्शन को लेकर ऑफिशियल डाटा शेयर किया है, जिसके अनुसार ‘पुष्पा 2’ ने 886 एडमिशन पहले दिन हासिल किए हैं. वहीं बताया जा रहा था कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को जापान की 63 लोकेशन में 53 थिएटर्स में रिलीज किया गया. फिल्म की प्री-रिलीज को लेकर तगड़ा बज देखने को मिला था, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस आंकड़ा बेहद बुरा रहा है

Pushpa-2
actor-allu-arjun

प्रमोशन के दौरान रो पड़े फैन

 

भले ही पुष्पा-2 जापानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचाई गई हो लेकिन फैन्स के बीच अल्लू अर्जुन का क्रैज़ बरकरार है…हाल ही में अल्लू अर्जुन जापान गए थे..जहां जापानी फैंस से मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें एक फैन उन्हें देखकर रोने लगी….जापानी फैन इतनी इमोशनल हुईं कि फूट-फूटकर रोने लगी। बाद में अल्लू अर्जुन ने उस फैन से मुलाकात की, उससे काफी देर बातचीत की.जिससे फैन मुस्कुरा गई…

pushpa 2 japan fan
pushpa 2 japan fan

अल्लू की किन किन फिल्मों मचाया धमाल 

 

भले ही पुष्पा-2 ने जापानी बॉक्स ऑफिस कोई खास बिजनेस न किया हो लेकिन भारत में उनकी फिल्में खूब पसंद की जाती हैं…आपको बतादेंकि अल्लू अर्जुन की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म पुष्पा द राइस (Pushpa: The Rise) है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 350-365 करोड़ रुपये कमाए और उन्हें अखिल भारतीय स्टार बनाया..उसके बाद पुष्पा द रूल यानी पुष्पा-2 ने बॉक्स ऑफिस कमाई के झंडे गाड़ दिए थे…वहीं उनकी फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु ~269.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था तो सराइनोडु, दुव्वाडा जगन्नाधम (DJ) (2017): ~119 करोड़ रुपये, रेस गुर्रम (2014): ~103 करोड़ रुपये जैसे फिल्में शामिल हैं

Allu Arjun japan fan
Allu Arjun japan fan

आने वाली फिल्म

Allu Arjun japan fan
Allu Arjun and Atlee

 

वहीं ये भी जान लिजिए की अल्लू अर्जुन फिलहाल जवान डायरेक्टर एटली संग मच अवेटेड फिल्म AA22xA6 कर रहे हैं. ये फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है. इस फिल्म की लागत 800 करोड़ बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दी

 

Chile में भीषण जंगल की आग: 18 की मौत, 50 हजार से अधिक लोग बेघर, इमरजेंसी घोषित

Chile wildfires: दक्षिणी चिली के कॉन्सेप्सियन शहर के पास स्थित पेन्को जंगल में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है। इस जंगल की आग में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 हजार से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए चिली सरकार ने प्रभावित इलाकों में आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित कर दिया है।

Massive forest fires in Chile
Massive forest fires in Chile

आग की चपेट में आने से हजारों एकड़ वन संपदा नष्ट हो चुकी है दिखता है और बड़ी संख्या में जंगली जानवरों की मौत की भी खबर है। राहत-बचाव कार्य के तहत अब तक करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

गैस प्लांट पर मंडराया खतरा

जिस क्षेत्र में आग फैली है, उसके पास स्थित इंदुरा गैस प्लांट को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आग के कारण गैस लीकेज का खतरा बना हुआ है, जिससे हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

Massive forest fires in Chile
Massive forest fires in Chile

बायोबियो और नुबल सबसे ज्यादा प्रभावित

जंगल की आग से बायोबियो और नुबल (Ñuble) इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में अब तक लगभग 8,500 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। आग के फैलाव के चलते आसपास के इलाकों से करीब 50 हजार लोग पलायन कर चुके हैं।

Massive forest fires in Chile
Massive forest fires in Chile

राष्ट्रपति ने किया आपातकाल का ऐलान

चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बायोबियो और नुबल क्षेत्रों में आपातकाल घोषित कर दिया है। दोनों इलाके एक-दूसरे से सटे हुए हैं और राजधानी सैंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित हैं।

Massive forest fires in Chile
Massive forest fires in Chile

आग बुझाने का अभियान जारी

फायर ब्रिगेड, सेना और राहत एजेंसियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। हालांकि तेज हवाओं और सूखे मौसम के कारण आग बुझाने के प्रयासों में लगातार चुनौतियां सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

पढ़ें देखें प्रोफाइल