Nandigram By Election: पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हसिरानी रथ को प्रत्याशी बनाया है। हसिरानी रथ पूर्व वायु सेना अधिकारी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भरोसेमंद पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं।
चंद्रनाथ रथ की विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब बीजेपी ने उनकी मां को नंदीग्राम उपचुनाव में मैदान में उतारकर बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें:- Guna News:गुना में पिता को खुश करने नाबालिग बना फर्जी शिक्षा अधिकारी, स्कूल का किया निरीक्षण; CCTV से खुला राज
कौन हैं हसिरानी रथ?
हसिरानी रथ नंदीग्राम क्षेत्र की वरिष्ठ स्थानीय नेता हैं। वह लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रही हैं। हसिरानी रथ पांच बार पंचायत और पंचायत समिति सदस्य के रूप में चुनाव जीत चुकी हैं।
बीजेपी ने उनके स्थानीय राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें:- Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमत में 13% उछाल, सऊदी अरब का उत्पादन 36 साल के निचले स्तर पर
चुनाव नतीजों के बाद हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या
हसिरानी रथ के बेटे चंद्रनाथ रथ पूर्व वायु सेना अधिकारी थे और शुभेंदु अधिकारी के भरोसेमंद निजी सहायक (PA) के तौर पर काम कर चुके थे।
6 मई 2026 को मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई थी। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है।
ये भी पड़े:- WhatsApp Bill Payments: अब WhatsApp से भर सकेंगे बिजली-पानी समेत कई बिल, ₹ आइकन से मिलेगा फीचर
चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद शुभेंदु अधिकारी ने उनके परिवार को हरसंभव सहयोग देने और परिवार के अभिभावक की भूमिका निभाने का आश्वासन दिया था।
शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी थी नंदीग्राम सीट
नंदीग्राम उपचुनाव की वजह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा यह सीट छोड़ा जाना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी।
बाद में उन्होंने नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी है।
बीजेपी के लिए क्यों अहम है नंदीग्राम?
नंदीग्राम पश्चिम बंगाल की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र माना जाता है। शुभेंदु अधिकारी की राजनीतिक पकड़ के कारण यह सीट बीजेपी के लिए खास महत्व रखती है।
ऐसे में हसिरानी रथ को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने एक तरफ स्थानीय संगठन और उनके राजनीतिक अनुभव पर भरोसा जताया है, तो दूसरी तरफ चंद्रनाथ रथ की हत्या के मुद्दे को भी चुनावी विमर्श में प्रमुखता मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- UPI Re-KYC 2026:- 15 सितंबर तक करा लें UPI Re-KYC, वरना दुकानदारों की पेमेंट सुविधा हो सकती है प्रभावित
अब नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी की हसिरानी रथ के सामने कौन उम्मीदवार उतारता है और चुनावी मुकाबला किस तरह आकार लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
