Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली करा दिया गया।
दिल्ली पुलिस ने भी कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया।
ये भी पढ़ें:- Nandigram By Election:- नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, हसिरानी रथ को बनाया उम्मीदवार
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह ब्रिटिश स्कूल, संस्कृति स्कूल और सरदार पटेल विद्यालय को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके अलावा स्प्रिंगडेल्स स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल समेत कुछ अन्य शिक्षण संस्थानों को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है।
धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर को खाली करा दिया। छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सुरक्षा जांच शुरू की गई।
ये भी पढ़ें:- Guna News:गुना में पिता को खुश करने नाबालिग बना फर्जी शिक्षा अधिकारी, स्कूल का किया निरीक्षण; CCTV से खुला राज
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने की जांच
धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने संबंधित स्कूलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।
अधिकारियों के अनुसार, अभी तक की तलाशी में किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्कूलों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमत में 13% उछाल, सऊदी अरब का उत्पादन 36 साल के निचले स्तर पर
धमकी भरे ईमेल की जांच जारी
दिल्ली पुलिस अब धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये ईमेल किसने भेजे और इनके पीछे किसका हाथ है।
ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
ये भी पड़े:- WhatsApp Bill Payments: अब WhatsApp से भर सकेंगे बिजली-पानी समेत कई बिल, ₹ आइकन से मिलेगा फीचर
पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
फिलहाल दिल्ली पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संबंधित स्कूलों में सुरक्षा जांच जारी है। हालांकि, अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और धमकी भरे ईमेल के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
